सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को दी बड़ी राहत, अटारी बॉर्डर के ज़रिए वापसी की मियाद बढ़ाई
केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अगले आदेश तक उचित मंज़ूरी के साथ अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट के ज़रिए देश छोड़ने की अनुमति दे दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी के लिए 30 अप्रैल तक की समयसीमा तय की थी।