सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और विमान ईंधन के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
केंद्र सरकार ने 3 अगस्त से पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाला विंडफॉल गेन टैक्स बढ़ा दिया है। पेट्रोल पर टैक्स ₹2.5 से बढ़ाकर ₹3.5 प्रति लीटर और डीज़ल पर ₹15.5 से बढ़ाकर ₹25.5 प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स ₹14.5/लीटर से बढ़ाकर ₹22/लीटर किया गया है।