सरकार ने प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कल तक का समय मांगा है: मंत्रियों से मिलने के बाद CJP नेता
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ बैठक की। बैठक के बाद आशुतोष ने कहा, "सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही हटा देगी।"