सरकार ने पासपोर्ट और नागरिकता पर उपजे विवाद को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट को कभी नागरिकता का प्रमाण नहीं माना गया है और इसपर हाल ही में या पिछले 12 वर्षों में कोई फैसला नहीं लिया गया। सरकार ने कहा कि 2013 में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से भी यह बात साफ हो चुकी है। दरअसल, सरकार ने कहा है कि पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज़ है।