सरकार ने पक्षपात और गड़बड़ियों की शिकायतों पर विकिपीडिया को भेजा नोटिस
रिपोर्ट्स हैं कि सरकार ने पक्षपात और गड़बड़ियों की कई शिकायतों पर विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। सरकार ने 'एक छोटे समूह के पास संपादकीय नियंत्रण' का ज़िक्र कर पूछा है कि "विकिपीडिया को इंटरमीडियरी के बजाय पब्लिशर क्यों न माना जाए।" समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने को लेकर विकिपीडिया पर मुकदमा दायर किया था।