सरकार ने पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से किया गठन
सरकार ने पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बोर्ड में 6 कोर मेंबर्स को भी शामिल किया गया है जिनमें पूर्व वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा और आर्मी के पूर्व साउदर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह शामिल हैं।