सरकार ने फर्ज़ी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप्स को लेकर लोगों को दी चेतावनी, जारी किए नाम
सरकार ने निवेशकों को एप्पल के ऐप स्टोर पर साइबर अपराधियों द्वारा हैंडल किए जाने वाले कई फर्ज़ी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप्स को लेकर चेतावनी दी है। 'X' पर सरकार के 'साइबरदोस्त' हैंडल ने लिखा, "इन ऐप्स को इंस्टॉल करने से वित्तीय नुकसान हो सकता है।" पोस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक से मिलते-जुलते नाम वाले 'कोटकएव' और 'कोटकज़र' का ज़िक्र है।