सरकार ने वित्त विधेयक 2026 में एक और संशोधन करते हुए व्यक्तियों के लिए बायबैक गेन पर 12% का फ्लैट सरचार्ज लागू किया है। इस कदम से ₹1 करोड़ तक के कर योग्य आय वाले व्यक्तियों के लिए प्रभावी कर दर बढ़ सकती है। गौरतलब है कि यह संशोधित नियम 1 अप्रैल से लागू होने वाला है।