सरकार ने बताई किन बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस रखने की नहीं होती ज़रूरत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि पीएम जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों और बेसिक सेविंग्स अकाउंट्स में मिनिमम बैलेंस रखने की ज़रूरत नहीं होती। बकौल सीतारमण, यह नियम मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त वाले खातों पर लागू होता है। 5-साल में 11 सरकारी बैंकों ने न्यूनतम राशि ना रखने पर खाताधारकों से ₹8,500 करोड़ वसूले थे।