केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किडनी को स्वस्थ रखने के 6 तरीके बताए हैं। मंत्रालय ने X पोस्ट में लिखा, "नियमित व्यायाम करें, नमक का सेवन सीमित करें, तंबाकू छोड़े, स्वस्थ आहार का पालन करें, ब्लड शुगर के स्तर को मॉनिटर करें और पर्याप्त पानी पिएं।" मंत्रालय ने कहा, "स्वस्थ जीवन जीने के लिए किडनी के प्राकृतिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।"