सरकार ने बताए तेज़ गर्मी में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को करने चाहिए क्या-क्या उपाय?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, तेज़ गर्मी में छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को ठंडे और स्वच्छ जल की सुविधा रखनी चाहिए। बकौल मंत्रालय, वॉटर कूलरों की नियमित सफाई और कक्षाओं में पंखे व कूलरों की व्यवस्था हो, अत्यधिक धूप होने पर छात्रों को स्कूल से बाहर न जाने दें और उन्हें पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करते रहें।