सरकार ने बताए पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू की मुलाकात के मायने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू की मुलाकात के बाद भारत और मालदीव के बीच मुद्रा विनिमय समझौते सहित 4 अन्य एमओयू साइन किए गए हैं। दोनों देशों ने आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी को लेकर एक विज़न डॉक्यूमेंट भी स्वीकार किया है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए सीबीआई और मालदीव की एजेंसी ने एमओयू साइन किया है।