राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भयंकर वायु प्रदूषण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके असर से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। सरकार ने एक X पोस्ट में कहा कि लोग ज़्यादा प्रदूषित जगहों पर न जाएं, सुबह-शाम खिड़की-दरवाज़े बंद रखें, सुबह-शाम की सैर टालें, कूड़ा-पत्ती आदि न जलाएं और धुआं रहित ईंधन इस्तेमाल करें।