केंद्र सरकार के मुताबिक, सिकल सेल एनीमिया असामान्य हीमोग्लोबिन (रेड ब्लड सेल्स के भीतर ऑक्सीजन ले जाने वाले प्रोटीन) के कारण होने वाला जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है। बकौल सरकार, असामान्य हीमोग्लोबिन के कारण रेड ब्लड सेल्स सिकल के आकार की हो जाती हैं और यह उनकी ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता व रक्त प्रवाह की मात्रा को कम करता है।