सरकार ने बताया, 5 वर्षों में 1300% बढ़े नशामुक्ति केंद्र में मरीज़
केंद्र सरकार ने बताया है कि हैदराबाद के ड्रग ट्रीटमेंट क्लिनिक (डीटीसी) में नशे के आदी मरीज़ों की संख्या पिछले 5 वर्षों में 1,300% बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नशे की लत बढ़ने के पीछे की वजह नशीले पदार्थों की आसान उपलब्धता, सस्ते दाम, महामारी के बाद बढ़ा तनाव और इलाज के बारे में लोगों में जागरूकता की कमी है।