सरकार ने बताया, पूर्व PM मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं पर किस देश में कितना खर्च हुआ
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की कुछ विदेश यात्राओं के खर्च शेयर किए हैं। इनमें वर्ष 2011 में उनकी अमेरिका यात्रा पर ₹10.74 करोड़, वर्ष 2013 की रूस यात्रा पर ₹9.96 करोड़, वर्ष 2011 की फ्रांस यात्रा पर ₹8.33 करोड़ और वर्ष 2013 की जर्मनी यात्रा पर ₹6.02 करोड़ खर्च होने की जानकारी दी गई।