सरकार ने बताया 100 शहरों को स्मार्ट बनाने के मिशन में अब तक क्या-क्या किया गया

केंद्र सरकार ने बताया है की स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश के 100 शहरों में 83,000 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन शहरों में 52 लाख से ज़्यादा सौर/एलईडी स्ट्रीटलाइट्स लगाई गई हैं और 86,000 किलोमीटर से अधिक भूमिगत बिजली केबलिंग का काम हुआ है। इनमें 7,654 स्मार्ट क्लासरूम और 40 डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की गई हैं।

Load More