केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा के दौरान कहा कि इस विधेयक का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि विधेयक का नाम 'यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एम्पावरमेंट, एफिशिएंसी ऐंड डेवलपमेंट (उम्मीद) बिल' होगा। उन्होंने कहा, "यह भविष्य की ओर ले जाने वाला विधेयक है।" विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध किया है।