सरकार ने बदले टोल टैक्स के नियम, अब एक्सप्रेसवे पर भी 20 किमी तक नहीं देना होगा शुल्क
सरकार ने टोल टैक्स के नियम बदल दिए हैं और अब राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ एक्सप्रेसवे पर एक दिन में 20-किलोमीटर तक की आवाजाही पर वाहन चालकों को शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) पर आधारित फीस कलेक्शन सिस्टम के ज़रिए वाहन चालकों को यह छूट दी जाएगी जिसके लिए वाहनों में जीएनएसएस ऑन-बोर्ड यूनिट लगवानी होगी।