सरकार ने भारत के पहले स्वदेशी कीटनाशक को दी मंज़ूरी
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की एक समिति ने भारत के पहले स्वदेशी कीटनाशक 'पियोक्सानिलिप्रोल' के रजिस्ट्रेशन को मंज़ूरी दी है। 'पियोक्सानिलिप्रोल' के 20% w/v सस्पेंशन कॉन्संट्रेट फॉर्मूलेशन को धान/मिर्च/टमाटर/चना की कई किस्मों और कुछ कीटों के लिए इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दी गई। इस कीटनाशक के अगले कुछ महीनों में 'पियोक्साज़ोन' नाम से किसानों तक पहुंचने की उम्मीद है।