सरकार ने माइक्रोसाॅफ्ट विंडोज़ यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी

भारत सरकार की सीईआरटी-इन एजेंसी ने विंडोज़ व ऑफिस समेत कई माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स में गंभीर खामियों को लेकर उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सीईआरटी-इन के मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी डेटा चुरा सकते हैं और साइबर अटैक कर सिस्टम क्रैश कर सकते हैं। यूज़र्स को लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट लागू करने की सलाह दी गई है।

Load More