सरकार ने मनु भाकर की ट्रेनिंग पर खर्च किए कितने पैसे और कैसे हुआ उनका इस्तेमाल?
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स शुरू होने से पहले निशानेबाज़ मनु भाकर की ट्रेनिंग पर लगभग ₹2 करोड़ खर्च किए। बकौल मांडविया, भाकर को ट्रेनिंग के लिए जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड भेजा गया और उन्हें कोच हायर करने के लिए भी वित्तीय सहायता दी गई। भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीता है।