सरकार ने यूपी के 8 रेलवे स्टेशनों के बदले नाम, अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर रेलवे ने यूपी में लखनऊ डिविज़न के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। इनमें कासिमपुर (अब जायस सिटी स्टेशन), अकबरगंज (अब मां अहोरवा भवानी धाम स्टेशन) और फुरसतगंज (अब तपेश्वरनाथ धाम स्टेशन) शामिल हैं। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम नहीं, हालात भी बदलें।"