सरकार ने लाखों फोन और लैपटॉप यूज़र्स के लिए जारी की गंभीर चेतावनी
सरकार की CERT-In ने आईफोन, आईपैड और मैक यूज़र्स के लिए सुरक्षा खामियों को लेकर 'क्रिटिकल' चेतावनी जारी की है। बकौल CERT-In, इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स डिवाइस का एक्सेस पा सकते हैं और मैलिशियस कोड चला सकते हैं। यूज़र्स को सुरक्षा के लिए अपने डिवाइस तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है।