सरकार ने लाखो एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी की हाई रिस्क चेतावनी
भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, ऑपरेटिंग सिस्टम में पाई गई खामियों का फायदा उठाकर हैकर फोन में पहुंच बना सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या मनमाना कोड रन कर सकते हैं। प्रभावित वर्जन में Android 14, 15, 16, 16-QPR2 और 17 शामिल हैं।