सरकार ने वेब शो 'IC 814' पर विवाद के बाद नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को किया तलब: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज़ 'IC 814: द कंधार हाईजैक' पर विवाद के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को मंगलवार को तलब किया है। शो में आतंकियों के नाम 'भोला', 'शंकर', 'बर्गर', 'चीफ' और 'डॉक्टर' दिखाए गए हैं जबकि उनके नाम शाकिर, सनी काज़ी, इब्राहिम, ज़हूर और शाहिद थे। लोग इसके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।