सरकार ने वक्फ संशोधन विधेयक को जेपीसी को भेजने का दिया प्रस्ताव
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने का प्रस्ताव दिया। विपक्ष द्वारा इस विधेयक को लेकर विरोध जताए जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। रिजिजू ने कहा है कि इस विधेयक से किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।