सरकार ने शेयर किया कश्मीर की वादियों के बीच से गुज़रती ट्रेन का 'मंत्रमुग्ध करने वाला' वीडियो
रेल मंत्रालय ने कश्मीर की वादियों के बीच से गुज़रती ट्रेन का एक वीडियो सोमवार को X पर शेयर किया। मंत्रालय ने वीडियो के साथ लिखा, "मंत्रमुग्ध कर देने वाला कश्मीर का नज़ारा।" वहीं वीडियो पर एक X यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, "कश्मीर लव।" एक अन्य ने वीडियो पर कमेंट किया, "मनोरम दृश्य।"