सरकार ने शेयर किया पिछले कुछ वर्षों के दौरान यूपीआई लेनदेनों में हुई बढ़ोतरी का ग्राफ
केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान यूपीआई लेनदेनों में हुई बढ़ोतरी का ग्राफ शेयर किया है। ग्राफ के मुताबिक, 2020-21 में यूपीआई के ज़रिए 51% भुगतान हुए जबकि अन्य 49% भुगतान बाकी विकल्पों के ज़रिए हुए थे। कुल भुगतानों में से 2021-22 में 64%, 2022-23 में 74% और 2023-24 में 80% भुगतान यूपीआई के ज़रिए किए गए।