सरकार ने शेयर किया भारत में बन रही बुलेट ट्रेन का वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन 'भारत बुलेट ट्रेन' (B-28) के निर्माण का वीडियो शेयर किया है। इसका निर्माण बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री में हो रहा है। वैष्णव ने ट्रेन के डिब्बों का ढांचा तैयार करने वाली विशेष मशीनों और सुविधाओं का जायजा लिया। यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के लिए विकसित की जा रही है।