सरकार ने साइबर क्राइम के मद्देनज़र 24000 से ज़्यादा मोबाइल कनेक्शन किए सस्पेंड
भारत में साइबर क्राइम और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते दूरसंचार विभाग ने 24,229 मोबाइल कनेक्शन को सस्पेंड कर दिया है। विभाग के मुताबिक, ये मोबाइल कनेक्शन 42 यूनिक इंटरनैशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) से जुड़े पाए गए और बार-बार धोखाधड़ी में शामिल होने को लेकर भी इन पर शक है।