सरकार ने स्टूडियो घिबली से प्रेरित प्रधानमंत्री मोदी की AI तस्वीरें कीं शेयर
भारत सरकार ने X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टूडियो घिबली से प्रेरित एआई तस्वीरें शेयर कीं हैं। MyGovIndia ने कैप्शन में लिखा है, "मुख्य पात्र? नहीं। वह पूरी कहानी हैं। स्टूडियो घिबली स्ट्रोक्स में न्यू इंडिया का अनुभव करें।" एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप संग जबकि दूसरी में वह विमान में बैठे दिख रहे हैं।