सरकार ने हथियार खरीद के लिए ₹67000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंज़ूरी
भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने करीब ₹67,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी है। इनमें लंबी अवधि तक चलने वाले ड्रोन, माउंटेन रडार और मिसाइल सिस्टम की खरीद शामिल हैं। हालांकि, बुधवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत डायनेमिक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में मामूली बढ़त देखी गई।