सरकार बचा ले लेकिन प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी का हिसाब होगा: चंपत राय के क्लिन चिट पर सपा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "सरकार भले ही इन्हें बचा ले लेकिन प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है। ज़िम्मेदार लोग बचेंगे नहीं और समय आने पर उन्हें सज़ा मिलेगी।"