सरकार बढ़ा सकती है थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम, ये लोग चुकाएंगे अधिक रकम: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार इस साल थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने पर विचार कर रही है जिसके लिए स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे गए हैं। बकौल रिपोर्ट, उन ड्राइवरों से अधिक प्रीमियम वसूलने पर भी विचार किया जा रहा है जो यातायात/सड़क नियमों का पालन नहीं करते हैं। सरकार हर साल थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम का रिवीज़न करती है।