सरकार बनने पर दिल्ली के सभी RWA's को सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए देंगे पैसे: केजरीवाल
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि चुनाव के बाद 'आप' की सरकार बनने पर सभी रेज़िडेंट वेलफेयर असोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए सरकार पैसा देगी। उन्होंने कहा है कि यह तय किया जाएगा कि किस आरडब्ल्यूए को कितने सिक्योरिटी गार्ड के लिए पैसे दिए जाएंगे।