सरकार मोदी की लेकिन सिस्टम राहुल का: जाति जनगणना से जुड़े फैसले को लेकर संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार के आगामी जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने के फैसले पर कहा है, "सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है लेकिन सिस्टम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है।" उन्होंने कहा, "राहुल 10 वर्ष से जाति जनगणना कराने की बात कर रहे हैं। जिस जाति का जितना हिस्सा है, उसे उतना मिलना चाहिए।"