सरकार विषकन्या होती है, जिसके साथ जाती है उसे डुबो देती है: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में उद्योगों को दी जाने वाली सब्सिडी पर कहा है, "सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं होता, मेरा मत है कि किसी भी पार्टी की सरकार हो सरकार को दूर रखो।" उन्होंने आगे कहा, "सरकार विषकन्या होती है, जिसके साथ जाती है उसको डुबो देती है। आप इनके लफड़े में मत पड़ो।"