सरकार शुरू से ही फर्ज़ी एनकाउंटर करवा रही है: बहराइच में हुए एनकाउंटर पर यूपी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बहराइच में मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यूपी सरकार शुरू से ही फर्ज़ी एनकाउंटर करवा रही है और अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रही है।"