सरकार से कैंसर की दवा को मंज़ूरी मिलने के बाद एस्ट्राज़ेनेका के शेयर में आई 12% की तेज़ी
केंद्र सरकार से एस्ट्राज़ेनेका फार्मा की कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के आयात व देश में बिक्री की मंज़ूरी मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को 12% से अधिक की तेज़ी आई। कंपनी के शेयरों ने 2-महीने पहले का रिकॉर्ड हाई आज तोड़ दिया। कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में मंज़ूरी की जानकारी दी।