सरकार 100 दिनों में छोटे आयकर मामलों को अपराध की श्रेणी से कर सकती है बाहर: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार 100 दिनों में आयकर से जुड़े छोटे मामलों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर देगी और इसके स्थान पर जुर्माना लगाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के इस फैसले का उद्देश्य कारोबार को आसान बनाना है और अपराधों का दायरा तय करने के लिए फिलहाल सरकार में आंतरिक चर्चा चल रही है।