सरकार इस साल से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीनगर से शुरू करेगी हेलीकॉप्टर सेवा
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। इससे तीर्थयात्री पहली बार अमरनाथ गुफा से 6 किलोमीटर दूर स्थित पंचतरणी तक सीधे यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल, बालटाल और पहलगाम से पंचतरणी तक की हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है।