सरकार किसानों को '56 इंच सीना' दिखाती है पर चीन के सामने यह 0.56 इंच हो जाता है: संजय सिंह
'आप' सांसद संजय सिंह ने सरकार द्वारा भारत-चीन सीमा विवाद पर संसद में चर्चा न करने पर कहा है कि सरकार किसानों को '56 इंच का सीना' दिखाती है लेकिन चीन के सामने यह 0.56 इंच का हो जाता है। उन्होंने कहा, "सरकार देश के लोगों के प्रति जवाबदेह है। चीन से आयात बढ़ा है। सरकार क्या कर रही है?"