सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों को महंगाई की मार से बचायाः निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) व सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों व कमज़ोर तबके को महंगाई की मार से बचाया है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं ने यह सुनिश्चित किया कि लोगों के गरीबी में जाने का जोखिम न रहे।