सरकार की देश में 5जी टेक्नोलॉजी के लिए 100 लैब्स स्थापित करने की योजना है: वैष्णव
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि सरकार की देश में 5जी टेक्नोलॉजी के लिए 100 लैबोरेटरी स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इनमें कम-से-कम 12 लैब्स विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने व एक्सपेरिमेंट करने के लिए उपयोग होंगे। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनिंदा शहरों के लिए 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया।