सरकार की नाकामियों के कारण दिल्ली बेहाल है: जल संकट पर सीएम को लिखे पत्र में एलजी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। एलजी ने लिखा कि सरकार की नाकामियों के कारण दिल्ली में पेयजल की परेशानी हो रही है और मंत्री ज़िम्मेदारी लेने की जगह असंवेदनशील तरीके से पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने सरकार की कथित विफलताओं के आंकड़े भी गिनाए हैं।