सरकार की नाकामी से मेरा बेटा चला गया, उसकी मां पूछती है वह कब लौटेगा: मूसेवाला के पिता
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की हत्या के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, ''आपकी सरकार की नाकामियों के चलते मेरा बेटा हमें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।'' बकौल सिंह, "शुभदीप की मां मुझसे पूछती हैं कि उनका बेटा कहां है...वह कब...लौटेगा...उन्हें क्या जवाब दूं?...उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।"