सरकार के खिलाफ फेक न्यूज़ की पहचान के लिए केंद्र ने फैक्ट चेक यूनिट को किया अधिसूचित
केंद्र सरकार ने संशोधित आईटी नियमों के तहत प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट को सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ की पहचान करने के लिए अधिसूचित किया है। इसके तहत फैक्ट चेक यूनिट को केंद्र सरकार से जुड़े 'फर्ज़ी, झूठे या भ्रामक' ऑनलाइन कंटेंट की पहचान करने और उसे हटवाने का अधिकार होगा।