सरकार के विरोध में ईरानी टीम ने फीफा विश्व कप 2022 के मैच में राष्ट्रगान गाने से किया इनकार
ईरान की टीम ने सोमवार को कतर के दोहा में इंग्लैंड के खिलाफ फीफा विश्व कप-2022 के अपने पहले मुकाबले से पहले अपना राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ऐसा किया। स्टेडियम में मौजूद ईरानी दर्शकों ने भी राष्ट्रगान का विरोध किया और कुछ लोग थम्स-अप साइन देते दिखे।