सरकार के समय पर हस्तक्षेप से मणिपुर की स्थिति में सुधार हुआ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान मणिपुर में हिंसा के बारे में कहा है, "भारत सरकार के समय पर हस्तक्षेप और मणिपुर सरकार के प्रयासों के कारण राज्य की स्थिति में सुधार हुआ है।" उन्होंने कहा कि हिंसा के चरम पर होने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह वहां रहे और 15 से अधिक बैठकें की थीं।